काशीपुर, अप्रैल 13 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम सभा ब्रह्मनगर कुंडेश्वरी में सोमवार को बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण उत्साहपूर्वक किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि बाबासाहेब का संघर्षपूर्ण जीवन और उनके महान विचार हमें सदैव समानता, न्याय और वंचितों के उत्थान की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा यह प्रतिमा हमें उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। 10 लाख रुपए की लागत से हुए इस विकास कार्य का उद्देश्य समाज में समरसता लाना है। यह भी पढ़ें- विधायक ने बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.