कुंडेश्वरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रोज हो रही रोस्टिंग
काशीपुर, अप्रैल 19 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में 15 से 16 घंटे की बिजली आपूर्ति रोजाना प्रभावित हो रही है। गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। कई घरों में पेयजल संकट खड़ा हो रहा है, तो कई जगह इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बीते दिन शनिवार की रात नौ बजे कटौती से परेशान लोगों ने बिजली घर में हंगामा काटा तब कही बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली विभाग के अधिकारी कभी गेहूं कटाई का हवाला देकर, तो कभी रोस्टिंग का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा आटा चक्की वाले और बिजली आधारित छोटे दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। कुंडेश्वरी बिजली घर से पच्चीस हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बावजूद इसके बिजली कटौती जारी है। रात नौ बजे कटौती से परेशान लोगों ने बिजली घर में हंगामा काटा तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।--ग्राम प्रधानों की मांग पर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.