कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर रसोईघर के गेट की कुंडी काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रधानाध्यापक जया दुबे ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंची, तो देखा रसोईघर का ताला टूटा पड़ा था। रसोईघर के अंदर रखा गैस सिलेंडर, दो बर्नल का गैस चूल्हा, आटा गूठने का बड़ा स्टील का तसला समेत अन्य रसोई का सामान गायब था। उन्होंने रसोईघर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...