कुंडा विधायक राजा भैया को जान से मारने की धमकी, अभद्र टिप्पणियां भी; FIR
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- यूपी में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' और 'फेसबुक' पर तीन अलग-अलग आईडी से पिछले एक सप्ताह से राजा भैया को कथित तौर पर गाली-गलौज भरे संदेश भेजे जा रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। भदोही के गोपीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 'राज शूटर ऑफिशियल', 'एम राज शूटर' और 'एम शूटर' नाम की आईडी से विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.