प्रतापगढ़, जून 25 -- Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता समेत 13 लोगों को पुलिस-प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। राजा भैया के किले के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने भदरी महल में हाउस अरेस्ट का नोटिस चस्पा कर दिया है। गुरुवार सुबह 5 बजे से हाउस अरेस्ट किए गए विधायक राजा भैया और पिता उदय प्रताप शुक्रवार रात नौ बजे तक कुंडा कोतवाली के भदरी महल में रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृज नंदन राय ने आज बताया है कि मोहर्रम जुलूस के दिन ताजिए के रास्ते में हनुमान मंदिर पर भंडारे का पुलिस प्रशासन अनुमति नहीं देता है। बंदर की बरसी पर मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर तजिए के रास्ते में राजा उदय प्रताप सिंह पूजा पाठ सुंदरकांड और भ...