कुंडा मोड़ : 2 दुकानों में आग, 27 लाख से अधिक के सामान खाक
देवघर, जून 28 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडा मोड़ पर रविवार अहले सुबह दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग जाने से दोनों दुकानों के सारे सामान जलकर खाक हो गए। अग्निकांड में प्रभावित दोनों दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को आवेदन देकर हुए नुकसान का आकलन व मुआवजे की मांग की है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि आग की घटना में करीब 27 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दोनों दुकानदारों ने आग के कारण नुकसान का अलग-अलग विवरण सौंपा है। शिव-शक्ति स्टोर संचालिका मनोरमा कुमारी की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 28 जून की सुबह करीब 5:50 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- राघोपुर : किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.