देवघर, मार्च 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया नाबालिग से छेड़खानी की गयी है। मामले में पीड़िता के चाचा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। आवेदन में बताया गया कि आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ कई दिनों तक रास्ते में छेड़खानी की और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण करा शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पीड़िता शहर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है और प्रतिदिन स्कूल आने-जाने के दौरान आरोपी द्वारा उसे रोककर छेड़खानी की जाती...