प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- कुंडा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी ने बालिकाओं को संक्रमण से बचाने वाली एचपीवी वैक्शीन लगाने की शुरुआत की। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए अधीक्षक ने कहा एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को सवाईकल कैंसर से बचाने में कारगर होगी। बीसीपीएम आशीष दुबे ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने को जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ.रोहित सिंह, रमेश सिंह यादव बीपीएम, रश्मि सहगल एआरओ चन्द्रकेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...