प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। फरियादियों की शिकायते सुनने को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय भी पहुंचे। समाधान दिवस में सुबह से फरियादियों की भीड़ रही, राजस्व, पुलिस और विकास के साथ बिजली पानी आदि की समस्याएं सर्वाधिक रही। समाधान दिवस में 151 शिकायतें आई जिसमें अधिकारियों ने 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने को संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार अलख शुक्ला, नायब तहसीलदार लालमणि, बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सीओ अपरनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 298 में आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...