प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- कुंडा, संवाददाता। 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनैतिक बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, कुंडा और बाबागंज दोनों विधानसभा सीटों पर सपा का परचम लहराएगा। यह बातें लखनऊ से प्रयागराज जाते समय कुंडा के भदरी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र नौजवान, किसान, मजदूर, दलित, ब्राह्मण समाज का हर वर्ग आज परेशान है। अब जितना परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। शिवपाल यादव का टोल प्लाजा पर युवा नेता ऋषभ यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश यादव, गुड्डन राज पासी, बड़कऊ यादव, गुलाब यादव, राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.