प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कुंडा बाबागंज विधान सभा हमारा परिवार है। कुंडा बाबागंज के विकास के लिए धन की कमी नहीं है। दोनों विधान सभाओं के विकास का पहिया थमने वाला नहीं है। यह बातें बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में हीरागंज नया पुरवा नहर से कमासिन नहर पटरी पर सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण की आधार शिला रखते हुए जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कही।राजा भैया ने कहा करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली करीब 20 किमी की यह सड़क बाबागंज विधानसभा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस सड़क से हीरागंज नया पुरवा से कमासिन तक आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों, छात्रों, व्यापारियों को आवागमन और अपने दैनिक कार्यों के लिए काफी सहूलियतें मिलेगी। बाबागंज विधायक विनोद सरोज न...