कुंडा खुर्द का बदला जाय भू-उपयोग
वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चंदौली के कुंडा खुर्द और भिसौड़ी गांव के लोगों ने वीडीए से भू-उपयोग को आवासीय करने की मांग की है। इस संबंध में वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा को पत्रक भी सौंपा गया है। यह जानकारी शुक्रवार को पराड़कर भवन में कुंडा खुर्द के प्रधान अखिलेश कुमार यादव ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सटे हुए गांव कुंडा कला में वीडीए ने भू-उपयोग बदला है। ऐसा कुंडा खुर्द में भी किया जाना चाहिए। ग्रामीण सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि पड़ाव सहजौर मार्ग की उत्तर दिशा में गंगा नदी की दूरी 1500 मीटर है लेकिन कुंडा खुर्द को एचएफएल में शामिल किया गया है। इस मार्ग पर बाढ़ का प्रभाव नहीं रहता है। एचएफएल के कारण ग्रामीण पुश्तैनी जमीन पर भी मकान नहीं बनवा पा रहे हैं। चंद्रजीत यादव ने कहा कि एक ही भौगोलिक परिस्थिति में दो अलग अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.