कुंडा के युवक की दुबई में मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- कुंडा, संवाददाता। परिवार के जीवकोपार्जन को दो वर्षों से दुबई में रहे युवक की महीने भर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। कुंडा तहसील के बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा पटटी गांव निवासी राम सुमेर सरोज का 27 वर्षीय बड़ा बेटा लोकेश कुमार दो वर्ष पहले दुबई गया। दुबई में वह प्राइवेट काम करता था। बताते हैं कि 12 मई को लोकेश कुमार दुबई स्थित अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पोस्टमार्टम और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार रात लोकेश का शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां से वाहन से शव घर लाया गया। अविवाहित युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। गुरुवार शाम उसका अंतिम संस्कार शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर किया गया। बाबागंज विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.