कुंडा की बेटी ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत की भाजपा नेत्री और चिकित्सक की बेटी ने हरिद्वार में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। बेटी स्वर्ण पदक लेकर घर पहुंची तो पूरे परिवार में उत्सव का माहौल रहा। नगर पंचायत के प्रेमनगर मोहल्ला निवासी भाजपा नेत्री डॉ. सुमन साहू और सुमन हास्पिटल के संस्थापक डॉ. अरुण कुमार साहू की बेटी वेदांशी साहू ले हरिद्वार में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय संकल्प ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें वेदांशी ने गोल्ड मेडल जीता। ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सोमवार को वेदांशी स्वर्ण पदक के साथ घर पहुंची तो लोगों ने बेटी और उसके परिजनों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग: ताइक्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.