कुंडा : हाई टेंशन तार की चपेट में आया ताजिया
देवघर, जून 27 -- देवघर प्रतिनिधि मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में ताजिया के आ जाने से जुलूस में शामिल नौ लोग बिजली करंट की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति गंभीर रुप से करंट से झुलस गया है। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव अंतर्गत पांडेय दुकान के पास शुक्रवार शाम की है। ताजिया के हाई टेंशन तार के चपेट में आने से जुलूस में शामिल नौ लोगों को करंट का झटका लगने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों का जुटान हो गया। सबों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑनड्यूटी डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं एक की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर के अनुसार झुलसे रजाउल अंसारी की स्थिति इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.