देवघर, अप्रैल 18 -- देवघर। बिहार के लक्खीसराय जिला अंतर्गत डुमरी प्रतापपुर गांव निवासी बिट्टू कुमार ने थाना में आवेदन देकर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे बिट्टू कुमार अपने साथी निखिल कुमार के साथ बाइक से देवघर से घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया के पास जोरिया के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने रोक लिया। सभी ने मारपीट कर घायल करते हुए सभी सामान लूट लिया। दर्ज प्राथमिकी में बिहार के जमुई जिला के सोन्हो, वर्तमान पता कुंडा थाना के कटिया निवासी आरोपी माधव कुमार, रोबिन कुमार, चुनचुन सिंह, रिद्धि कुमार और सूरज कुमार को नामजद बनाया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में हिंसक झड़प, दंपति पर हमल...