देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के गुगलीडीह गांव में छापेमारी कर अवैध बालू लोउ एक ट्रैक्टर जब्त किया है। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गुगलीडीह गांव के आसपास अवैध रूप से बालू ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर कुंडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर थाना लाया गया और मामले की सूचना सदर अंचलाधिकारी को दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस जब्त ट्रैक्टर के चालक व मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बालू कहां ...