कुंडा : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर एक ट्रैक्टर जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में बिना वैध कागजात के बालू ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा। हालांकि चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस जब्त ट्रैक्टर के स्वामित्व और बालू के स्रोत की जांच कर रही है। साथ ही खनन विभाग को भी मामले की जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.