देवघर, मार्च 11 -- देवघर प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू उत्खनन और परिवहन करने के आरोप में 8 ट्रैक्टर चालक और उनके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कार्रवाई सदर अंचल के सीओ अनिल कुमार की शिकायत पर बुधवार को की गई। सीओ अनिल कुमार के दिए आवेदन में जिक्र है कि हाल ही में कुंडा थाना क्षेत्र से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित ट्रैक्टरों को जब्त किया और मामले की प्रारंभिक जांच की। जब्त ट्रैक्टरों की जांच के दौरान पाया गया कि कुछ ट्रैक्टरों में पंजीयन संख्या मौजूद थी, जबकि कुछ में पंजीयन संख्या नहीं होने के कारण ट्रैक्टर के चेचिस नंबर के आधार पर चालक और मालिकों की पहचान की गई। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग कंपनी के ट्रैक्टर इस अवैध गतिविधि में शामिल पाए गए ...