देवघर, मार्च 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार की नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के तितमो बाईपास के पास से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर बिना वैध परमिट के बालू परिवहन कर रहा था। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई नियमों का उल्लंघन रोकने और अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए की गई है। लोगों का कहना है कि बाईपास और ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर अवैध बालू परिवहन होता है, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.