देवघर, जनवरी 5 -- देवघर। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उक्त जगह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। डॉक्टर के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के पांच लोगों को हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.