देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तो लोढ़िया गांव में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। घटना की जानकारी कुंडा थाना प्रभारी ने दी। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। जप्त वाहन को थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस ने पंजीयन संख्या और अन्य पहचान विवरण के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला खनन पदाधिकारी और सदर सीओ को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच के दौरान ट्रैक्टर, चालक और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रतिवेदन आने के बाद ही गाड़ी और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.