जामताड़ा, सितम्बर 26 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान कुल आठ युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में कुल आठ यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपयोग में लाया जाएगा। मौके पर बीडीओ जमाले राजा ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है...