जामताड़ा, दिसम्बर 25 -- कुंडहित में मनाई गई भारत रत्न अटल जयंती कुंडहित, प्रतिनिधि। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें याद किया। मौके पर श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई न सिर्फ भाजपा के बल्कि पूरे देश के एक अनमोल रत्न थे। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग और उनके सिद्धांत आज भी हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक है। उनके सपनों को साकार करना हम सबों की सामूहिक जवाबदेही है। मौके पर मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल, मंडल प्रतिनिधि जगबंधु घोष,गया प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.