कुंडहित प्रखंड में पंचायत वीएलई का जीपीडीपी प्रशिक्षण संपन्न
जामताड़ा, जुलाई 20 -- प्रखंड सभागार में पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी, सहभागी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित पंचायत वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुंडहित प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों के वीएलई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनभागीदारी आधारित बनाना था। इस दौरान पंचायतों के समग्र विकास में वीएलई की भूमिका को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विषयवार योजना निर्माण की प्रक्रिया, विशेष ग्राम सभा के आयोजन, 16वें वित्त आयोग की अनुदान योजनाओं, पंचायत उन्नय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.