जामताड़ा, मार्च 13 -- कुंडहित:कमलिया में पुलिसकर्मी के बंद पड़े घर में चोरी,75 हजार नगदी व सामान की चोरी कुंडहित,प्रतिनिधि।कुंडहित थाना क्षेत्रन्तर्गत कमलिया गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए नगद और जेवरात की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जाता है कि कमलिया गांव निवासी कृपासिंधु मंडल झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में रांची में पदस्थापित हैं। कुछ दिन पहले वे सपरिवार रांची चले गए थे। जिस कारण उनका कमलिया स्थित घर बंद पड़ा हुआ था। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी देवश्री मंडल जब रांची से वापस घर लौटीं, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरें के अंदर रखा अलमारी का दरवाजा खुला था। चोरों ने उसमें रखा 75000 नगद और सोने चांदी के कुछ गहने चुरा लिए हैं। वहीं गृहस्वामी की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.