जामताड़ा, फरवरी 28 -- कुंडहित:आवासीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर हुई परीक्षा कुंडहित,प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित के राजकीय आदिम जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडहित एवं राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडहित में वर्ग प्रथम में नामांकन के लिए चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार राजकीय आदिम जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडहित में 29 एवं राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडहित में वर्ग प्रथम के लिए 48 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी। दोनों विद्यालयों में प्रथम वर्ग के लिए उपलब्ध 40-40 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई थी। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार वैद्य, प्रभारी प्रधानाध्या...