सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सहायक कमांडेंट किशोर कुणाल की स्मृति में गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट 20 वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजरगंज, बसबिट्टा, लक्ष्मीपुर, बैरगनिया, कुंडवा चैनपुर एवं भांगा क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज के बच्चों की कुल छह टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के उपरांत कुंडवा चैनपुर एवं मेजरगंज की टीमें फाइनल में पहुंची। रविवार को बसबिट्टा समवाय में फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें कुंडवा चैनपुर की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुकाबले के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के अवसर पर अरविंद राय (मुखिया, पचारवा), राजू जी (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.