कुंडवा चैनपुर के युवक की डम्फर की ठोकर से नेपाल में मौत
मोतिहारी, जून 18 -- कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी त्रिभुवन साह के पुत्र अवनीश कुमार (25) की नेपाल में बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी। अवनीश बड़े भाई विकास के साथ नेपाल के रौतहट जिला के सपगाढ़ा में रहकर कबाड़ का व्यवसाय करता था। घटना मंगलवार शाम छह बजे के करीब की है। सूचना मिलते ही परिजनों मे चीख पुकार मच गयी।
घटना का विवरण परिजन सूचना मिलते ही सपगाढ़ा के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम वे किसी जरूरी काम से बाइक से वीरगंज जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही डम्फर ने बाईक को ठोकर मार दी। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने डम्फर को आग के हवाले कर दिया। नेपाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को थाने ले आई। पोस्टमार्टम एवं जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को बुधवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
शव का गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.