कुंडवा चैनपुर:चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 20 -- कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो ग्लैमर बाइक के साथ एक को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक किशोर को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौड़ान जब उक्त दोनों बाइक के नम्बर को एचएचडी मशीन से चेक किया गया तो चेचिस नम्बर बदला हुआ पाया गया। एक बाइक पचपकड़ी से चोरी की निकली,जिसका पचपकड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार अभिषेक कुमार चिरैया थाना क्षेत्र के पचपकड़ी का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है । यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.