कुंडवासिनी धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन
सोनभद्र, मार्च 19 -- घोरावल। सोन नदी के तट पर स्थित तथा घोरावल तहसील के दक्षिणी सीमा पर स्थित कुंडवासनी धाम में गुरुवार को चैत्र प्रतिपदा के साथ ही मेले का प्रारंभ हुआ। भोर में मंगल आरती के साथ मां कुष्मांडा के रूप में मान्यता प्राप्त कुंड वासनी धाम में दर्शन पूजन श्रद्धालुओं ने किया। सुबह से मां के जयकारे का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। मंदिर में हजारो लोगों ने दर्शन और पूजन कर अपनी आस्था प्रकट की। सोन नदी पर पुल बनने के से लोगों को दर्शन और पूजन के लिए काफी राहत रही। यूपी एवं एमपी के बॉर्डर पर स्थित कुंडवासनी धाम में सौ से अधिक गांव के लोगों का दर्शन और पूजन के लिए जमावड़ा होता है। चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ मेले का समापन ज्येष्ठ पुर्णमासी के साथ बरसात होने पर किया जाता है। मंदिर के प्रधान पुजारी अभिमन्यु गिरी ने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.