बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला से कुंडल और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया कुंडल व नकदी भी बरामद की है। शहर कोतवाल रामप्रताप सिंह के अनुसार 26 मार्च को एक महिला ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर ने उसके कान का पीली धातु का कुंडल और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।विवेचना के दौरान मामले में ग्राम धर्मनगरी निवासी सोहित पुत्र पप्पू का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पीली धातु का कुंडल और 5000 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। शहर कोतवाल रामप्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.