अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। रजबपुर पुलिस ने महिला के कुंडल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुंडल बरामद करने का दावा किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। घटना बीती 29 जनवरी की है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर समसपुर निवासी अफसाना जंगल में चारा लेने गई थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल लूट लिए थे। बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए थे। दो दिन बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी आमोद पुत्र अजयपाल निवासी गांव ढींगरा थाना मंडी धनौरा को गिरफ्तार किया गया। उसने महिला के साथ कुंडल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से कुंडल समेत एक बाइक बरामद हुई...