अलीगढ़, जून 6 -- Aligarh News: अलीगढ़ जिले की कोल विधानसभा सीट से विधायक अनिल पाराशर ने मडराक मंडल के एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। विधायक ने कहा- हाल ही में यूपी पुलिस ने कुंडल लूटने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटर करके उनको अल्लाह मियां के पास भेज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को मडराक मंडल में नामित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें विधायक अनिल पाराशर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी दो बदमाशों के एनकाउंटर हुए हैं, पता है आपको। एक बदमाश ने महिला के कुंडल उतरवा लिए थे। पांच दिन के अंदर उनका एनकाउंटर करके अल्लाह मियां के पास भेज दिया। कभी ऐसा देखा था कि चोर या डकैत को सजा मौत को मिली हो। ये है योगी और मोदी की सरकार। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि बीते माह देहात क्षेत्रों मे...