बागपत, फरवरी 3 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव में खेतो पर काम कर रही महिला के कुंडल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी बबीता पत्नी बिजेंद्र एक सप्ताह पहले अपने खेतो पर काम कर रही थी। तभी बाइक सवार एक बदमाश आया और तमंचे की नोक पर महिला के कुंडल लूटकर फरार हो गया। सोमवार की रात पुलिस ने आरोपी बदमाश समयदीन पुत्र आस मोहम्मद निवासी जानी को गिरफ्तार कर उसके पास से लुटे हुए कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध तमंचे को बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...