गुमला, मार्च 14 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। कुंजाम बॉक्साइट माइंस परिसर में शनिवार को हिंडालको के सीएसआर विभाग द्वारा सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नेतरहाट क्लस्टर के क्लस्टर हेड प्रदीप भालेकर और सीएसआर हेड नीरज कुमार के मार्गदर्शन में सहायक खान प्रबंधक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना था। मौके पर जिला परिषद सदस्य पवन उरांव, हेलता पंचायत के मुखिया सुशील मुंडा, गुरदारी पंचायत की मुखिया पुष्पा चौड़ाढ़, नरमा पंचायत की पूर्व मुखिया प्रसन्ना उरांव, चिरौंडी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कंपनी की ओर से सीएसआर अधिकारी मनोज कुमार चौधरी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ब्रह्मानंद जेना, माइनिं...