सराईकेला, अप्रैल 6 -- सरायकेला। श्री श्री राधा गोविंद हरि संकीर्तन मंडली द्वारा कुंजाडीह, जामडीह एवं दुरूसाई में राधा गोविंद अखंड जुगल नाम हरि संकीर्तन 16 प्रहर का आयोजन 19 अप्रैल से गंधाधिवास से शुरू होगा। 20 अप्रैल को नामोच्चारण होगा। 21 अप्रैल को रात्रि जागरण तथा 22 अप्रैल को कुंज विसर्जन एंव दधि-धुलौट प्रसाद वितरण होगा। इस आयोजन में प. बंगाल के पुरुलिया से सुनील दास गोस्वामी, जनक दास गोस्वामी, श्री श्री हरिनाम संकीर्तन बरियदा, श्री अतेवाला बेड़ादा पुरुलिया, ब्रजो सुंदर गोस्वामी कालीमाटी तथा अभिमन्यु प्रधान जामडीह की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...