दुमका, मार्च 31 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत के करमाटांड़ समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकर्तन का मंगलवार को कुंजविलश पाला कीर्तन के साथ समापन हो गया है। कृतनिया पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी ने पाला कीर्तन का श्रोताओं को रसपान करते हुए भगवान श्री कृष्ण की मधुर लीला राधा-कृष्ण के युगल मिलन, वृंदावन के कुंजों में रासलीला, और उनके प्रेमपूर्ण संवादों का वर्णन कर भावविभोर कर दिया।वही आयोजक समिति के सदस्यों की ओर से श्रोताओं के लिए शुद्ध पेयजल,शरबद और महा प्रशाद आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...