गंगापार, मार्च 27 -- विकासखंड कौंधियारा के ग्राम सभा कुकुढी़ स्थित कुंजलहा के डेरा बस्ती में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुंजलहा के डेरा नाम से जानी जाने वाली इस बस्ती में अब तक बिजली की सुविधा नहीं थी, जिससे लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर थे। ताल-तलैया से घिरे इस इलाके में बारिश के दिनों में आवागमन भी कठिन हो जाता था। समाजसेविका एवं अधिवक्ता अर्चना पासी के प्रयासों से यहां विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हुआ। मौके पर आनंद राव, संजय भारती उर्फ गुड्डू, शशिकांत सिंह यादव, शावनंद यादव, उमाकांत यादव, मुखिया यादव, मदन मोहन यादव, डॉ. संतोष कुमार प्रजापति, रामनाथ व राजकुमार उर्फ बच्चा लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...