सिमडेगा, फरवरी 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कुंजनगर संकट मोचन मन्दिर का वार्षिक महोत्सव मंगलवार को मनाया गया। नगर निकाय चुनाव के लिए लगे आचार संहिता को देखते हुए वार्षिकोत्सव का आयोजन सादगी के साथ किया गया। समिति के रामजी यादव ने सपत्निक पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया और उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर मुहल्ले के कई लोग भी पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान से सुख समृद्धि और अमन शांति की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.