झांसी, मार्च 18 -- बबीना स्थित नेशनल स्पोट्र्स एकेडमी ऑफ कुंगफू एंड मुएथाई मार्शल आट्र्स में कुंगफू बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को समारोह के दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षक संजीव यादव ने बताया कि बीते सप्ताह बुद्धिस्ट कुंगफू फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले परीक्षा में कुल 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिनमें सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डैन में जुबेर अहमद खान एवं देव साहू ने सफलता प्राप्त की। व्हाइट बेल्ट में आदित्य अग्रवाल, संस्कार साहू, अर्श काजे, इनाया स्टीफन, निष्का गुप्ता और लव साहू उत्तीर्ण रहे। येलो बेल्ट में सेनल चौहान, मिष्टी गुप्ता, स्वराज निगड़े, हंसिका सेंगर, दिव्यांशु बेहेरा, प्रथम यादव एवं अक्षिता गौहर ने सफलता हासिल की। पर्पल बेल्ट में आयत स्टीफेन और योग्यता या...