सोनभद्र, मार्च 10 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में सोमवार की रात कुंए में गिरकर डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। कोंगा गांव निवासी 36 वर्षीय भैरोनाथ खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार रात में कुंए से पानी भरते समय गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि वह रात में कुंए पर पानी लेने गया था। पानी भरते समय कुंए पर रखी लकड़ी टूट गई और वह कुंए में जा गिरा। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो उसे देखने निकले। इधर उधर देखा गया लेकिन कहीं नहीं दिखा। कुंए पर उसके चप्पल और कपड़े मिले। उसके आधार पर कुंए में तलाशने लगे। घंटों बाद उसका शव कुंए में मिला। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी भगवंती का रो रो कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.