कुंए सूखे, हैंडपंप हो गए खराब, पानी के लिए हाहाकार
गंगापार, जून 24 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जून माह का महीना चल रहा है भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहने से पेयजल जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बूंद बूंद पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। तहसील मेजा के ग्राम पंचायत दिघलो गांव निवासी लाल बाबू ने बताया कि, हमारे गांव में पुराने कुआं सूख गए हैं। गांव में लगे हैंड पम्प वर्षों से खराब बंद पड़े हैं। जल स्तर नीचे चले जाने से जो हैंड पंप चल भी रहे थे वह भी पानी उगलना बंद कर दिए हैं।गांव में निजी समरसेबल के सहारे हजारों से अधिक की जनसंख्या को बड़ी मुश्किलों से पीने के लिए पानी मिल पा रहा है। यह भी बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर के गांव के जिम्मेदार से लेकर तहसील प्रशासन तक को बार बार अवगत कराने के बाद भी जनता की समस्या का निदान नहीं किया गया। निदान करना तो बड़ी दूर की बात है देखने और हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.