कुंए में मिली लावारिस बाइक, फायर ब्रिगेड ने निकाला
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के पूर्वप्रधान के खेत के पास सूखे कुंए में बुधवार को एक बाइक दिखी। सूचना पर गड़वारा चौकी के सिपाही जीतेंद्र यादव, विनोद माथुर ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के लोगों ने कुंए से बाइक बाहर निकाली। चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। इंजन, चेंचिस नंबर से ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.