बलिया, मार्च 25 -- गड़वार। इलाके के बड़सरी गांव में बुधवार को कुएं में गिरी मां को बचाने के प्रयास में युवक की जान चली गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि बड़सरी निवासी 58 वर्षीय शुभावती देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बुधवार को वह घर से निकलकर किसी प्रकार खेतों में पहुंच गयी। इस दौरान वह एक खेत में स्थित कुएं में गिर गयी। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए महिला को बचाने का प्रयास करने लगे। बताया जाता है कि मां के कुएं में गिरने की सूचना पाकर शुभावती का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना पहुंचा और कुएं में कूद गया। लोगों का कहना है कि महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन किसी प्रकार चोट लगने से मुन्ना गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.