गंगापार, मार्च 12 -- करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शौच के लिए गए एक युवक के झाड़ियों से घिरे कुंए में गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थाना क्षेत्र के भरहा गांव के सामने नहर किनारे गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब सुनसान स्थान पर स्थित एक कुंए से किसी युवक के बचाने की आवाज सुनाई देने लगी। जानकारी के अनुसार कैथी गांव निवासी 24 वर्षीय रवि कुमार भारतीय पुत्र राधेश्याम भारतीय सुबह घर से शौच के लिए निकला था। वह भरहा गांव के सामने पुराने कुंए के पास से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुंए में गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...