कुंए में गिरने से किशोर की मौत
सिमडेगा, मई 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लरबा गांव में शनिवार को कुंए में डूबने से 13 वर्षीय किशोर राजन कुमार की मौत हो गई। मृतक राजन बिहार समस्तीपुर हकीमाबाद का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से कोलेबिरा में रह कर घुमघुम कर मधुमक्खी पालन कर रहा था। शनिवार की सुबह वह कुएं से पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। - यह भी पढ़ें- युवक जला, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, मौत यह भी पढ़ें- नहाते समय डूबने से किशोर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.