कुंआ में गिरने से एक ग्रामीण की मौत
सिमडेगा, अप्रैल 21 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना के पाडो गांव मे कुआं मे गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना सोमवार के रात की है। रायकेरा से पाडो बरात आयी थी। बरात मे मनोहरपुर के फुलवारी निवासी प्रभु सिंह भी रायकेरा से पाडो गया था। इसी क्रम में प्रभु सिंह कुंए में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्रभु सिंह को कुंए से निकाला गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- पांच दिनों से गायब युवक का सड़ा गला शव बरामद, हत्या की आशंका -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.