कुंआवाला के जंगल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
रिषिकेष, मार्च 29 -- कुंआवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि रविवार सुबह पौने ग्यारह बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि कुंआवाला के जंगल में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। तत्काल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ से रस्सी के सहारे लटके शव को कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर 72 घंटे के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। व्यक्ति की शिनाख्त को लेकर पुलिस स्थानीय स्तर पर प्रयास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.