चक्रधरपुर, मई 11 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के मेरमगुटू पंचायत के कुंआडीह गांव में 5000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी के अचानक फटने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पानी टंकी के फटने के कारण गांव के लोगों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बता दें कि इस दुर्घटना में टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पूरे गांव में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में ग्रामीण, खासकर महिलाएं और बच्चे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की तुरंत गांव पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की।ग्रामीणों ने उन्हें व्यथा सुनाते हुए जल्द समाधान की मांग की। विवेक सिंह विक्की ने कुंआडीह गांव में पेयजल की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि 5000 लीटर की टंकी का फटना ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.